Translate

Sunday, 14 February 2021

जिद्दी नज़र

मिल ही जाता है....

गर ढूढ़ने लगे

बस्स जरूरत पड़ती है

जिद्द भरें नज़रों की

 

मालूम न हो,

तो पता कर लो

यह जिद्दी नज़र ही

बड़ी काम की चीज है

- © हर्षिता 


Friday, 12 February 2021

सोच

कहते हैं हर सोच ज़िंदगी का हर  रुख बदल देती हैं,

मैंने ज़ीने के लिए लोगों की सोच को बदलते देखा भी हैं ।

फिर सोचा, सोच से ही गर ज़िंदगी बदलती हैं 

तो  ज़िंदगी की सोच बदल ने में हर्ज ही क्या हैं ?!

                                       - © हर्षिता  

                                              - 19 Jan 2015


Saturday, 6 February 2021

..कभी..

 राह मेरी

लगे सही कभी 

गलत भी कभी 

नज़रिया कैसे बदल जाता है 

किसी का नहीं 

बल्कि....

मेरा ही कभी


काम मेरा

नाम कभी 

बदनाम भी कभी 

सोच कैसे बदल जाती है 

किसी की नहीं 

बल्कि 

मेरी ही कभी

- © हर्षिता